घने कोहरे और शीतलहर का कहर: उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक ठंड से जनजीवन बेहाल

Date:

घने कोहरे और शीतलहर का कहर: उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक ठंड से जनजीवन बेहाल

उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड और ज्यादा तीव्र हो गई है। दिल्ली में खराब दृश्यता के कारण 66 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर से लेकर गांव तक कांप रहे लोग

समूचा उत्तर भारत और मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और ओडिशा तक कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री और अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए पहले ही घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी कर रखा है।

लगातार हो रही बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6.2 और श्रीनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के चलते बंद बांदीपोरा–गुरेज मार्ग को खोल दिया गया है, जबकि मुगल रोड अब भी बंद है। भद्रवाह और गुलमर्ग जैसे इलाकों में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के बाद शीतलहर ने ठंड को और तीखा कर दिया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊपरी शिमला के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।उत्तराखंड में केदारनाथ और मुनस्यारी समेत कई क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ों पर फिर से सफेद चादर बिछ गई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जबकि झारखंड के 11 जिलों में 3 जनवरी से घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है और अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल में तापमान 2–3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि कुल मिलाकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से को ठंड, कोहरा और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।