उत्तर भारत में ठंड का कहर: घना कोहरा, शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी कंपकंपी

Date:

उत्तर भारत में ठंड का कहर: घना कोहरा, शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी कंपकंपी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है, वहीं भीषण शीतलहर के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई जगहों पर दृश्यता शून्य मीटर तक दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में और ज्यादा ठंड बढ़ने के रूप में देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, आदमपुर और पठानकोट, चंडीगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के हिंडन और सहारनपुर में शुक्रवार सुबह अत्यधिक घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर रही। वाराणसी और जम्मू में दृश्यता करीब 200 मीटर जबकि कानपुर और गोरखपुर में 400 मीटर दर्ज की गई। दक्षिण भारत में भी तिरुचिरापल्ली समेत कई स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा का भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

दिल्ली में बीते चार दिनों से जारी शीतलहर से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने और हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट थमी। सुबह के समय ठिठुरन अपेक्षाकृत कम रही। राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। वहीं अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप और राजदान पास समेत कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई और डल झील पर जमी बर्फ पिघल गई। श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल प्रदेश के शिंकुला दर्रा, बारालाचा और कुंजम दर्रा में भी बर्फबारी हुई। हालांकि शिमला में धूप खिली रही और गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 32 वर्षों में जनवरी की सबसे गर्म रात रही। बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और ऊना में शुक्रवार को शीतलहर दर्ज की गई, जबकि ताबो में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई