गुवाहाटी। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोप में चार भारतीय खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया गया है। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी, अमित सक्सेना और अभिषेक ठाकुर को पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है।
चारों आरोपी खिलाड़ियों अमित सिन्हा, इशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुरी ने अलग–अलग चरण पर असम का प्रतिनिधित्व किया है। उनके खिलाफ राज्य पुलिस की अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों पर असम के कुछ खिलाड़ियों को प्रभावित करने और उकसाने का प्रयास का आरोप लगाया गया है जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में इडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, पांच जवान शहीद
- असम में यूसीसी बिल पास होने पर भड़के ओवैसी, सीएम सरमा ने कहा-सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाई थी मांग
- असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव
- श्रीलंका ओडीआई ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या करेंगे ओपनिंग
- हिमंता बिस्वा सरमा के हाथ ही एक बार फिर होगी असम की कमान, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
- लोकतंत्र का महापर्व: असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान, जनता दिखा रही उत्साह
असम क्रिकेट संघ के सचिव सनातन दास ने कही कि आरोप सामने आने के बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने जांच की। एसीए ने भी आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया इनके गंभीर कदाचार में शामिल होने के संकेत मिलते हैं जो खेल की अखंडता को प्रभावित करता है। उल्लेखनीय है कि असम के सैयद मुश्ताक लीग मैच 26 नवंबर से आठ दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित हुए थे और वह वर्तमान में जारी सुपर लीग चरण में प्रवेश करने में असफल रहा। दास ने कहा कि स्थिति के और अधिक बिगड़ने की किसी भी संभावना को रोकने के लिए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक जांच का अंतिम परिणाम नहीं आ जाता या संघ द्वारा कोई और निर्णय नहीं लिया जाता।



