भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आईएसआई के निशाने पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले खुफिया संकेतों के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार देर रात से भोपाल और दिल्ली दोनों स्थानों पर लागू कर दी गई है।
भोपाल में उनके 74 बंगला क्षेत्र स्थित सरकारी आवास (बी-8) के आसपास पुलिस द्वारा अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। आवास के इर्द–गिर्द तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली में स्थित उनके सरकारी निवास पर भी सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसे देश की अत्यंत उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिना जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच बदला मनरेगा का नाम, जी राम जी बिल पास, शिवराज सिंह चौहान बोले-नाम रखने की सनक कांग्रेस को है
- सीएम शिवराज ने जनता से पूछा चुनाव लडूं या नहीं
- सीएम शिवराज की भोपाल को बड़ी सौगात
- ऐसा भैया मिलेगा नहीं, मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा तुम्हें – शिवराज
- घटना ने प्रदेश की आत्मा को घायल किया .…दिलाएंगे कड़ी सजा – शिवराज
- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था… शिवराज
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं। आईएसआई शिवराज सिंह चौहान की जानकारी जुटा रहा था। गृह मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों और मध्य प्रदेश के डीजीपी को सुरक्षा में चूक न होने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भी हाई अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) को भी निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई।



