सप्ताह के तीसरे करोबारी दिन बुधवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 487 अंक नीचे और निफ्टी 52 अंक की गिरावट के साथ खुला

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 4 फरवरी को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 487.07 अंकों की गिरावट के साथ 83,252.06 अंकों पर और एनएसई के निफ्टी 52.50 अंकों के नुकसान के साथ 25,675.05 अंकों पर खुला। बुधवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में भारीभरकम गिरावट देखी गई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी रही थी। मंगलवार को सेंसेक्स 3656.74 अंकों की उछाल के साथ 85,323.20 अंकों पर और निफ्टी 1219.65 अंकों (4.86%) की बंपर तेजी के साथ 26,308.05 अंकों पर खुला था। बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। इधर, निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 6.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाइटन, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर तेजी के साथ खुले। इसके विपरित एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस , बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, एटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में गिरावट रही।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।