मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 13 मई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 119.90 के नुकसान के साथ 74,439.34 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 17.10 अंक की गिरावट के साथ 23,362.45 अंकों पर खुला। सोमवार और मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी।
सेंसेक्स की सिर्फ 6 कंपनियों में दिखी तेजी
बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। 4 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 516 अंक टूटा, निफ्टी में 150 अंक की गिरावट
- सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन खुलते ही हरे से लाल निशान में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 940 अंक उछला, निफ्टी में 298 अंकों की बढ़त
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
निफ्टी की 40 कंपनियों के शेयर लाल
आज के कारोबार में निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स में आज टाटा स्टील के शेयर 0.38 प्रतिशत, आईटीसी 0.15 प्रतिशत, एसबीआई 0.14 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.12 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इधर, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।
लाल निशान में खुले ये शेयर
आज के कारोबार में को पावर ग्रिड के शेयर 1.06 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.48 प्रतिशत, ट्रेंट 0.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.44 प्रतिशत, एलएंडटी 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, टाइटन 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.15 प्रतिशत, इंडिगो 0.13 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.03 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.02 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
आईटी शेयरों में दिखा दबाव
मेटल, फार्मा और मिडकैप शेयरों में खरीदारी लौटी, जबकि आईटी शेयरों में दबाव बना रहा। सबसे ज्यादा मजबूती मेटल शेयरों में दिखी। Nifty Metal इंडेक्स 1.31 फीसदी उछल गया। इसके अलावा Pharma, Oil & Gas, Chemicals और Healthcare सेक्टर में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि IT शेयरों में कमजोरी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। Nifty IT इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।


