उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
फिलहाल प्रतीक यादव की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना के समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं।
प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में नेता और समर्थक लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचने लगे।
प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहे और उन्होंने खुद को व्यवसायिक गतिविधियों तक सीमित रखा। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बड़ा कारोबार था। वह लखनऊ में ‘फिटनेस प्लैनेट’ नामक जिम के मालिक थे। इसके अलावा वह “जीव आश्रय” नाम की संस्था का भी संचालन करते थे, जो पशु सेवा और संरक्षण से जुड़ी थी।
प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। यादव परिवार के सबसे छोटे बेटे होने के बावजूद उन्होंने कभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा और निजी जीवन को प्राथमिकता दी।


