मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 28 नवंबर को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 13.71 अंक गिरकर 85,706.67 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 12.60 गिरकर 26,202.95 अंक पर क्लोज हुआ।
शुक्रवार के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। यह 2.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि सन फार्मा के शेयर 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक में 0.79 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि हिंदुस्तान यूनिलिवर में 0.75 प्रतिशत की तेजी आई है। अडानी पोर्ट के शेयर 0.58 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ सबसे ज्यादा गिरावट पावर ग्रिड के शेयरों में रही, ये 1.35 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। भारती एयरटेल में 0.68 प्रतिशत और इटरनल के शेयरों में 0.66 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इधर, इन्फोसिस के शेयर 0.56 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.36 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस में निफ्टी फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि निफ्टी आईटी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली देखी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट



