हरिद्वार। इस बार हरिद्वार में 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक अर्द्धकुंभ का आयोजन होगा। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संतों के साथ बैठक में शाही स्नान की तारीखें तय की। पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा।

👉 यह भी पढ़ें:
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ियों से भूस्खलन, रेलवे पटरी पर गिरे पत्थर, वंदे भारत सहित एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित
- हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़, दो बच्चों समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत, 35 से ज्यादा घायल
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मेला प्रशासन की ओर से 13 अखाड़ों के दो–दो प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीएम धामी ने बताया कि कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या छह फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान छह मार्च 2027 को होगा? फागुन का अमावस्या अमृत स्नान आठ मार्च 2027 को होगा। मेह संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 को, श्री रामनवमी का 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का 20 अप्रैल 2027 को आयोजित होगा। कुल 97 दिनों का यह आयोजन होगा।



