मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 169 अंक की गिरावट के साथ 24,718 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट का कारण अहमदाबाद विमान हादसा और ईरान–इजराइल के बीच तनाव भी माना जा रहा है।
शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में 4 में तेजी और 26 शेयर में गिरावट रही। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और आईटी शेयर ज्यादा गिरे। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% गिरा है। स्पाइसजेट 1.61% टूटा है। वहीं एअर इंडिया को ऑपरेट करने वाले टाटा ग्रुप के सभी शेयर नीचे हैं। आज के शुरूआती कारोबार में जहां बीएसई के सेंसेक्स में 1300 अंकों की गिरावट आयी थी, तो वहीं निफ्टी में भी 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि क्लोजिंग सेशन में बाजार को हल्की राहत मिली है। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के चलते टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने के मिली। इसके अलावा एविएशन सेक्टर की दो बड़ी एयरलाइंस इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर भी खतरे के लाल निशान पर बंद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार में 12 जून को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 823 अंक (1%) की गिरावट के साथ 81,691 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 253 अंक (1.01%) की गिरावट रही और यह 24,888 पर बंद हुआ था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले



