सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 573 अंक फिसला, निफ्टी भी 169 अंक नीचे

Date:

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 169 अंक की गिरावट के साथ 24,718 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट का कारण अहमदाबाद विमान हादसा और ईरानइजराइल के बीच तनाव भी माना जा रहा है।

शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में 4 में तेजी और 26 शेयर में गिरावट रही। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और आईटी शेयर ज्यादा गिरे। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% गिरा है। स्पाइसजेट 1.61% टूटा है। वहीं एअर इंडिया को ऑपरेट करने वाले टाटा ग्रुप के सभी शेयर नीचे हैं। आज के शुरूआती कारोबार में जहां बीएसई के सेंसेक्स में 1300 अंकों की गिरावट आयी थी, तो वहीं निफ्टी में भी 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि क्लोजिंग सेशन में बाजार को हल्की राहत मिली है। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के चलते टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने के मिली। इसके अलावा एविएशन सेक्टर की दो बड़ी एयरलाइंस इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर भी खतरे के लाल निशान पर बंद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार में 12 जून को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 823 अंक (1%) की गिरावट के साथ 81,691 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 253 अंक (1.01%) की गिरावट रही और यह 24,888 पर बंद हुआ था।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।