मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 13 जनवरी को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंकों की गिरावट के साथ 83,627.69 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 57.95 की गिरावट के साथ 25,732.30 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 32 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स में एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.39 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर फायदे में रहे। इसके विपरित एलएंडटी, रिलायंस, इंडिगो, मारुति सुजुकी, आईटीसी, अडाणी पोर्ट्स, बीईएल, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के



