सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सुबह से खुश दिख रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली नजर आ रही है। खबर लिखे जाने बीएसई सेंसेक्स 442.59 अंक उछलकर 81,543.91 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 124.2 अंक बढ़कर 24,992.80 अंक पर आ गया।

आज निफ्टी के प्रमुख शेयरों में टीसीएस, जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। इसके विपरीत हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में दिखे। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी रही, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयरों मे गिरावट नजर आई। आज आईटी स्टॉक्स के शानदार प्रदर्शन के साथ ही सभी प्रमुख 16 सेक्टर्स ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं।

आज बाजार में तेजी का कारण भारतअमेरिका संबंधों को बेहतर करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से उठाए गए कदम और उस पर पीएम मोदी का सकारात्मक जवाब बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार 9 सितंबर को सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,869 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट रही थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।