मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 8 जुलाई को शेयर बाजार ा निशान में खुला। सुबह 9.25 बजे बीएसई सेंसेक्स 523.08 अंक की गिरावट के साथ 77,657.64 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं एनएसई निफ्टी 159 अंक नीचे जाकर 24,239.70 अंक पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स के 25 शेयर लाल निशान में
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इंडिगो में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व में भी उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस और ट्रेंट के शेयरों में तेजी रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
बाजार खुलते ही रिलायंस, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और मारुति जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान में आ गए। दूसरी तरफ, सन फार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी आईटी व फार्मा कंपनियों के शेयर बाजार को सहारा देने की कोशिश करते दिखे।
इन सेक्टरों पर ज्यादा असर
ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे अधिक 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, सीमेंट, मेटल, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स भी 1% तक नीचे फिसले। हालांकि, फार्मा और आईटी सेक्टर ने मजबूती दिखाई और ये शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे.निफ्टी फार्मा 0.73% चढ़ा। आईटी सेक्टर में भी 0.25% की हल्की बढ़त देखी गई। निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों मे ज्यादा गिरावट रही।
आखिर क्यों गिरा बाजार
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.39 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.55 परसेंट नीचे है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी फार्मा में तेजी आई है। पश्चिम एशिया में एक बार फिर से तनाव शुरू हो गया है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया है और तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। अभी ब्रेंट क्रूड 2.56 फीसदी तेजी के साथ 76.06 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।



