भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया: साझेदारी की अपार संभावनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को सफल बनाने की उम्मीद जताई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”
मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका गहरे दोस्त और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे भरोसा है कि व्यापार को लेकर हमारी बातचीत भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी की अपार संभावनाओं को आगे ले जाने के लिए रास्ता दिखाएगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत और अमेरिका व्यापारिक रुकावटों को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। उन्होंने जोड़ा, “आने वाले हफ़्तों में मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा यक़ीन है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल नतीजे तक पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी।”



