मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक तेजी आई है। इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 150 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।
आज के कारोबार में 9.20 बजे सेंसेक्स 514.86 अंक की तेजी के साथ 77,180.78 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इधर, निफ्टी 160.45 अंक तेजी के साथ 24,058.40 अंक पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 999.79 गिरावट के साथ 76,664 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी भी 275.10 अंक गिरकर 23,897.95 अंक पर आ गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
सेंसेक्स के 29 शेयर तेजी से खुले
सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। केवल एक्सिस बैंक में गिरावट रही। सन फार्मा में 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक, टाटा स्टील, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, टीसीएस, इटरनल, एसबीआई में 1 से 2.5 फीसदी तक तेजी रही। पेटीएम के शेयरों में 8 फीसदी गिरावट आई।
निफ्टी में सन फार्मा सहित कई शेयरों में तेजी
निफ्टी पर प्रमुख बढ़त वाले रिकवरी में सन फार्मा, अदानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल रहे। वहीं गिरावट वाले रिकवरी में एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रहे
इस कारण दिख रही बाजार में तेजी
जानकारों के अनुसार ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव दिया है। इससे युद्ध की आशंका कम हुई है। इसके कारण अमेरिकी बाजारों में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सोमवार को एशियन मार्केट्स में भी तेजी है। आज कारोबार के दौरान जापान का निक्केई 225 0.53% बढ़कर रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी में भी 1% की बढ़त है।
पिछले सप्ताह डूब गए थे 2 लाख करोड़
पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी टॉप-10 में से 7 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में करीब दो लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आई थी। पूरे हफ्ते में सेंसेक्स करीब 1,829 पॉइंट (2.33%) और निफ्टी 455 पॉइंट टूटकर बंद हुआ था। इससे निवेशकों के करीब दो लाख करोड़ रुपए डूब गए थे।



