इंदौर। अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर भारतीय डेविस कप टीम के प्रबंधक बनाए गए हैं। वे बेल, स्विट्ज़रलैंड में होने वाले डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-1 मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डेविस कप टाई में भारत का मुकाबला स्विट्ज़रलैंड से 12 एवं 13 सितम्बर 2025 को खेला जाएगा। अनिल धूपर पिछले 7 वर्षों से डेविस कप टीम के प्रबंधक के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए अनिल धूपर को मध्य प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
टीम में इन खिलाड़ियों का चयन
भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रोहित राजपाल हैं। आशुतोष सिंह इसके प्रशिक्षक हैं। टीम में सुमित नागल, एन. श्रीराम बालाजी, मुकुन्द शशिकुमार, यूकी भाम्बरी, आर्यन शाह, करण सिंह और दक्षिणेश्वर सुरेश को शामिल किया गया है।



