जीएसटी में बड़ा सुधार: दो दरों वाली नई व्यवस्था पर सहमति,पीएम ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में दो दरों वाली जीएसटी (गुड्स और सर्विसेज़ टैक्स) व्यवस्था पर सहमति बनने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम आदमी, किसान, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाएं और नौजवानों को बड़ा फ़ायदा मिलेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“जीएसटी रिफ़ॉर्म्स का उद्देश्य आम आदमी के जीवन को आसान बनाना और अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है। जीएसटी काउंसिल ने दरों में कटौती और सुधारों से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति जताई है, जिससे हर वर्ग को राहत मिलेगी।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये व्यापक सुधार नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और व्यापार करने में आसानी (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देंगे, ख़ासकर छोटे व्यापारियों और कारोबारों के लिए।
वित्त मंत्री की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार रात हुई बैठक के बाद कहा कि जीएसटी काउंसिल ने 12 फ़ीसदी और 28 फ़ीसदी दरों के स्लैब को ख़त्म करने का फ़ैसला लिया है।
अब देश में दो नई दरें — 5 फ़ीसदी और 18 फ़ीसदी लागू होंगी।



