देश में कोरोना की बढ़ती जा रही रफ्तार, एक्टिव केस की संख्या 7 हजार पार, इंदौर में अब तक तीन महिलाओं की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कोरोना देश में तेजी से पांव फैलाता जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की 7,154 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 33 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इंदौर में भी कोरोना के मामले डरा रहे हैं। यहां 12 नए मरीज मिले हैं और तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक लगभग सभी राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। केरल में सबसे अधिक मामले हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,165 है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में काफी संख्या में सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।गुजरात और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 1,281 और 747 मामले हैं। दिल्ली में 731 और महाराष्ट्र में 615 कोरोना के मामले हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक दिल्ली में कोविड से 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। गुजरात में 2 लोगों ने दम तोड़ा। कर्नाटक में 9 की जान गई। केरल में 15 की मौत हुई। मध्य प्रदेश में 2 वहीं महाराष्ट्र में 18 लोगों की मौत हुई।

इंदौर में तीन महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस

इंदौर में कोरोना लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक ही दिन में 12 नए मरीज आ चुके हैं। इंदौर में 11 जून को 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की बुधवार को मौत हो गई। वह रतलाम की रहने वाली थीं। इससे पहले 6 जून को खरगोन की 44 वर्षीय महिला की एमआरटीबी अस्पताल में मौत हुई थी। इसी तरह 27 अप्रैल को इंदौर की 74 वर्षीय किडनी रोगी महिला की अरबिंदो अस्पताल में मौत हो चुकी है। अब तक इंदौर में कुल 81 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें से 69 इंदौर के हैं, जबकि 12 मरीज बाहर के हैं। अभी एक्टिव केसों की संख्या 51 है। इंदौर में बुधवार को कोरोना के 12 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी इंदौर के रहने वाले हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।