भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 7134 पहुंची, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में, एक दिन में 16 नए केस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देश में कोरोना की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अब तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7134 पहुंच गई है। कोरोना से देश में अब तक 79 जानें गईं हैं। इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान और केरल में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राजस्थान में 70 साल की महिला और केरल में 82 साल के बुजुर्ग ने सांस लेने में तकलीफ के चलते दम तोड़ दिया।राजस्थान में यह कोरोना से इस साल में यह दूसरी मौत है, जबकि केरल में जनवरी से अब तक 20 लोगों की जान गई है। केरल में इस वक्त देश के सबसे ज्यादा 2055 कोविड मरीज हैं। आंकड़े बताते हैं कि देशभर में कुल 20 पॉजिटिव मामलों में कमी आई है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक 7154 एक्टिव मामले थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक आकंड़ा 7134 हो गया।

👉 यह भी पढ़ें:

राम मंदिर के मजदूर को हुआ कोरोना

गुरुवार को राम नगरी अयोध्या में कोरोना के 4 नए मामले मिले। इनमें एक मरीज राम मंदिर में काम करने वाला मजदूर है। चीफ मेडिकल ऑफिसर सुशील कुमार ने बताया कि दो मरीजों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो को क्वारंटीन में रखा गया है।

राजस्थान में 34 नए मरीज

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 34 नए मरीज मिले। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अटैच हॉस्पिटल में भर्ती 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। जांच में महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले जयपुर में पिछले महीने एक मरीज की मौत हुई थी।

गुजरात में 1358 एक्टिव केस

गुजरात में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक कोविड-19 के 1358 एक्टिव मामले दर्ज हुए। गुरुवार को मरीजों की संख्या 1,281 थी। 10 जून को 223 नए मामले सामने आए थे, जो 9 जून के 235 मामलों से थोड़े कम थे। राज्य में अब तक दो लोगों की मौत भी हुई है।

एमपी में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में

मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में प्रदेशभर में कोविड के 123 से अधिक मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 92 मरीजे सिर्फ इंदौर से ही हैं। इंदौर में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। 62 मरीज होम आइसोलेट हैं। शुक्रवार को सात मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।