👉 यह भी पढ़ें:
- India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका
- Make in India पर बड़ा फोकस: चीन समेत विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
- Doctors Safety in India: डोंबिवली में डॉक्टर्स पर हमले के बाद IMA ने जारी किया 100 हिंसक घटनाओं का डिजिटल ग्रिड, WHO के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
- PM Modi Parliament Speech: मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर चल पड़ा है भारत’
- India’s First Hydrogen Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें किराया, स्पीड और खासियत
0:00 left
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना का डर सताने लगा है। इस साल अब तक भारत में कोरोना के 257 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में सामने आए हैं। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 नए मामले सामने आए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में दो और फरीदाबाद में एक मरीज मिला है। गुरुग्राम में हाल ही में मुबंई से लौटी 31 वर्षीय एक महिला और 62 वर्षीय एक पुरुष कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। बुजुर्ग का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फरीदाबाद में पल्ला क्षेत्र के सेहटपुर निवासी 28 वर्षीय एक सिक्योरिटी गार्ड कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षणों के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में टेस्ट कराया गया।
महाराष्ट्र के बाद गुजरात में बढ़ रहे हैं मामले
अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे थे, लेकिन अब गुजरात में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। यहां 15 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 13 अहमदाबाद शहर, एक राजकोट और एक अहमदाबाद ग्रामीण क्षेत्र से है। सभी मामले ओमिक्रॉन के जेएन.1 वेरिएंट के हैं, जो कम गंभीर माना जा रहा है।
महाराष्ट्र में अब तक 122 मामले
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक 132 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 126 मुंबई से हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 6,206 सैंपलों की जांच में 132 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां एक सर्वे के अनुसार 22% परिवारों में एक या अधिक व्यक्तियों में कोविड, फ्लू या वायरल बुखार जैसे लक्षण पाए गए हैं।
सिंगापुर, हांगकांग, थाइलैंड में बढ़ रहे मरीज
सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड जैसे एशियाई देशों में कोविड मामलों में तेजी देखी जा रही है। हॉन्गकॉन्ग में 30 से अधिक मौतें दर्ज की गईं। भारत में भी केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है।



