माफ करना, विजय शाहजी आपके ‘घड़ियाली आंसुओं’ से नहीं धुलने वाला ‘कलंक’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कर्नल सोफिया क़ुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के घड़ियाली आंसू बहाने का सिलसिला अभी भी जारी है. सिलसिलेवार माफी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी शाहजी का एक नया माफ़ीनामा सामने आ गया है.

इस बार शाहजी ने लिखा है–

पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूँ. मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है. मेरे द्वारा कहे गये शब्दों से समुदाय, धर्म, देशवासियों को दुख पहुँचा है. यह मेरी भाषाई भूल थी, मेरा आशय किसी भी धर्म, जाति एवं समुदाय को ठेस पहुँचाने, आहत करने का नही था. मैं भूलवश अपने द्वारा कहे गये शब्दों के लिये पूरी भारतीय सेना से, बहन कर्नल सोफिया से एवं समस्त देशवासियों से, पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हूँ और पुनः हाथ जोड़कर माफी माँगता हूँ.

शाहजी इस माफ़ीनामे का कोई मतलब नहीं है, जब सुप्रीम कोर्ट आपकी माफी को घड़ियाली आंसू बता चुका है. मंत्रीजी, आपको तो याद ही होगा–सुप्रीम कोर्ट ने आपसे यह भी कहा था–एक जिम्मेदार व्यक्ति को बोलने से पहले सोचना चाहिए. जनता भी तो आपसे यही कह रही है.

शाहजी, आपको अभी भी अपने बोलने पर अफसोस नहीं है. वह तो सुप्रीम कोर्ट का डर यह सब करा रहा है, नहीं तो जब मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने आपको फटकार लगाते हुए एफआईआर के आदेश दिए थे तभी यह सब नौटंकी करना थी. लेकिन, आपको हाई कोर्ट की फटकार इतनी बुरी लगी कि आप सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए.

शाहजी, पता नहीं आप किस मिट्टी के बने हो जो भाजपा कि पूरे देश में किरकिरी कराने के बाद भी कुर्सी पर फेविकोल लगाकर चिपके हो.

अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा अगर अपने कहे पर थोड़ा भी अफसोस हो तो सारी नौटंकी बंद कर चुपचाप इस्तीफा दे दो. पद का क्या है, फिर मिल जाएगा. शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर टिप्पणी के बाद जब आपने इस्तीफा दिया था, तब भी पद मिल ही गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।