कई बीमारियों को दूर भगाता शंख, आयुर्वेद में बताए गए हैं कई फायदे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है। हर धार्मिक कार्यक्रम में शंख बजाना पुरानी परंपरा रही है। इसका सिर्फ धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी है। शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। इससे शरीर के निचले हिस्से को फायदा पहुंचता है। इसके अलावा फेफड़ेऔर मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी हो जाती है। इतना ही नहीं शंख बजाने से सेहत को कई लाभ होते हैं।

स्किन एलर्जी दूर करे–शंख से स्किन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। रात भर शंख में पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी से त्वचा पर मसाज करने से एलर्जी, खुजली, सफेद दाग जैसी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

हड्डियां मजबूत बनाएं-शंख में कैल्शियम, गंधक, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। शंख में रखे पानी के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे दांतों को भी लाभ होता है। इसके अलावा भी शरीर के कई हिस्सों को फायदा पहुंचता है।

आंखों के इंफेक्शन से छुटकारा-आंखों में संक्रमण होने पर शंख में रखे पानी को हाथों में लेकर उसमें आंखों को डुबाएं और अपनी पुतलियों को लेफ्ट–राइट घुमाते रहें। कुछ देर ऐसा करने से आंखों को आराम मिल सकता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रातभर शंख में रखे पानी में बराबर मात्रा में साधारण पानी मिलाकर आंखों को धोने से उसकी रोशनी तेज होती है।

शंख बजाने के फायदे

शंख बजाने से भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे फेफड़ों से दूषित हवा बाहर निकल जाती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है. माना जाता है कि शंख की ध्वनि लगातार सुनने से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। शंख बजाने से गुदा और प्रोस्टेट पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। इससे गुदा की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ पाइल्स जैसी समस्या से आराम मिल सकता है। नियमित तौर पर शंख बजाने से पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। शंख बजाने से कई बीमारियों के कीटाणु दूर हो जाते हैं। इससे प्रदूषण को दूर हो सकती है। माना जाता है कि शंख की ध्वनि जहां तक जाती है, वहां तक बीमारी फैलाने वाले कीटाणु खत्म या निष्क्रिय हो जाते हैं।

हैजा, मलेरिया में भी फायदेमंद

शंख बजाने पर हुए कई रिसर्च में पाया गया है कि इसे बजाने से जो तरंगे निकलती हैं, उससे बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। इससे हैजा और मलेरिया के कीटाणु भी नष्ट होते हैं और इन बीमारियों में फायदा होता है। शंख बजाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे मानसिक तनाव दूर होता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पाचन, नाक, कान जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। शंख–जल छिड़कने या पीने से ही शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।