न्यूयॉर्क के इंडिया-डे परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी, 1.50 लाख लोग होंगे शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को इंडिया–डे परेड के मौके में अयोध्या के राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी। मंदिर की झांकी 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपीए) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका में यह पहली बार होगा जब न्यूयॉर्क में राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी। न्यूयॉर्क में इंडिया–डे परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव है। 150,000 से अधिक लोग इस परेड को देखने आते हैं, जो मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चलती है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा आयोजित इस परेड में विभिन्न भारतीय–अमेरिकी समपदाय के लोग शामिल होते हैं। वीएचपीए ने हाल ही में एक राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें 60 दिनों में 48 राज्यों में 851 मंदिरों का दौरा किया गया।

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस मंदिर को बनाने में पांच सदियां लग गई। लगभग तीन हेक्टेयर में फैले मंदिर की अनुमानित लागत 217 मिलियन डॉलर है। यह गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है। जटिल नक्काशी से सजा है। इसमें 46 दरवाजे हैं, जिनमें से 42 पर सोने की एक परत चढ़ी होगी। निर्माण के काम को देख रहे ट्रस्ट के एक सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर में पारंपरिक डिजाइन अत्याधुनिक तकनीक का मिश्रण है और इसे लोहे, स्टील या सीमेंट के उपयोग के बिना तैयार किया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इंदौर को बताया स्वच्छता का ट्रेंडसेटर

स्वच्छता का ट्रेंडसेटर इंदौर को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने देश के लिए मिसाल बताया। इंदौर लगातार 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

इंदौर में बढ़ी ठंड के असर से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान बताया।

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।