मंगल पर पड़ रही है शनि की तीसरी दृष्टि, 12 जुलाई तक तीन राशि वालों को परेशानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि में राशि बदलते हैं, लेकिन नवग्रहों में शनि को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इसका कारण यह है कि शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जोकि लगभग ढाई वर्ष तक एक ही राशि में रहते हैं। इसलिए शनि देव का शुभ–अशुभ प्रभाव भी किसी राशि में सबसे अधिक समय तक रहता है।

बात करें ग्रह–गोचर की तो मंगल का गोचर 01 जून को मेष राशि में हुआ है। यहां मंगल देव 12 जुलाई तक विराजमान रहेंगे, वहीं शनि 29 जून 2024 को कुंभ राशि में वक्री हुए हैं। ऐसे में कुंभ राशि पर विराजमान वक्री शनि की तीसरी दृष्टि मंगल पर पड़ रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

शनि की तीसरी दृष्टि को सबसे खतरनाक माना जाता है। शनि की तीसरी दृष्टि का अशुभ प्रभाव 12 जुलाई 2024 तक मंगल पर पड़ेगा और इसका असर कुछ राशियों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा।

कन्या राशि – मंगल पर पड़ने वाली शनि की तीसरी दृष्टि का नकारात्मक प्रभाव कन्या राशि वालों के जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में 12 जुलाई तक आपको फूंक–फूंक कर कदम रखना होगा। इस दौरान आप आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कष्टों का सामना करेंगे। साथ ही धन हानि भी हो सकती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए भी समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि– इस राशि के जातकों को भी 12 जुलाई तक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके जीवन पर भी मंगल पर शनि की इस दृष्टि का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस समय आपके हाथ से कई बेहतर अवसर जा सकते हैं। खासकर नौकरी–व्यवसाय के लिए समय प्रतिकूल रहने वाला है।

मकर राशि–मकर राशि वाले लोगों के जीवन में भी मंगल पर पड़ने वाली शनि की तीसरी दृष्टि का अशुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी और संबंध खराब हो सकते हैं। छोटी–मोटी परेशानियां या विवाद बड़े रूप ले सकते है। इसलिए आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।