हरियाणा के दंगल में अरविंद केजरीवाल के आने का क्या होगा असर, भाजपा और कांग्रेस की बढ़ी चिन्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव के दौरान ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद जहां आप उत्साहित है, वहीं भाजपा व कांग्रेस की चिन्ता बढ़ गई है। कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के बाद आप ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, इस हिसाब से मुकाबला तगड़ा होने की उम्मीद है। सबसे खास बात यह कि केजरीवाल के चुनावी मैदान संभालने से कांग्रेस व भाजपा के समीकरण कुछ सीटों पर बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के अलावा आप की पकड़ मजबूत मानी जाती है। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार होने के कारण हरियाणा में भी इसके असर से इनकार नहीं किया जा सकता। 2019 में आप ने हरियाणा विधान सभा की 46 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। उस समय उसका वोट शेयर महज एक फीसदी रहा था, लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं। जेजेपी और आजाद समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनका असर काफी कम होता दिखाई दे रहा है।

क्या असर डालेंगे केजरीवाल

हरियाणा में टिकट वितरण के दौरान ही भाजपा व कांग्रेस में बगावत नजर आने लगी थी। इस बार कांग्रेस से ज्यादा भाजपा में उठापटक हुई है। कांग्रेस अपने इंडिया अलायंस को मजबूत रखने तथा भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए आप से गठबंधन की लगातार कोशिश करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल कांग्रेस ने विनेश फोगाट को टिकट देकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की है, लेकिन केजरीवाल के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह आप के प्रति लोगों की सहानुभूति बनाने के लिए काफी है। भाजपा के लिए संकट उसके पुराने नेता भी बन रहे हैं। जिन्हें टिकट नहीं दिया है। ऐसे कई नेता भाजपा के ही खिलाफ मैदान में हैं। कांग्रेस को भी गुटबाजी का सामना कर पड़ रहा है। यहां तीन गुट चुनाव मैदान में दिखाई दे रहे हैं। जेजपी और आजाद समाज पार्टी एक साथ राज्य की सभी सीटों पर लड़ रही है। पिछले विधान सभा चुनाव में जेजेपी को 13 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे लेकिन लोक सभा चुनाव में जेजेपी की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी नीचे गिर कर 0.87 हो गई थी। ऐसे में सभी पार्टियों को केजरीवाल का डर है। वैसे भी शहरी वोटों पर केजरीवाल की पकड़ अच्छी मानी जाती है। हाल ही में जेल से निकले केजरीवाल सीधे-सीधे भाजपा पर वार करेंगे और निश्चित तौर पर इससे कांग्रेस व अन्य दलों को नुकसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।