बंगाल पहुंचे केजरीवाल, कहा-भाजपा आ गई तो दीदी ने जो कुछ किया, सब रोक देगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि आज उन्होंने (भाजपा) दिल्ली में हमारे किए गए सभी अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। हमने अच्छे स्कूल बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें बंद कर दिया। हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हमने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की, लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया। हमने बिजली मुफ्त की, और वे उसे भी रोकने जा रहे हैं। दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे।

क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं

केजरीवाल ने कहा कि कि सोशल मीडिया पर देखिए, लोग पीएम मोदी के खिलाफ हैं। उनके खिलाफ मीम बना रहे हैं। पीएम मोदी  ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। मोदी के तीन दोस्त हैं-ईडी, सीबीआई और ज्ञानेश कुमार। पूरे देश से यहाँ सेना बुलाई गई है, इसकी क्या ज़रूरत है? क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। बंगाल में 3,50,000 सैनिक तैनात किए गए हैं. उन्हें किस बात का डर है?

केजीरवाल ने कहा-झूठे केस में जेल में डाला

अरविंद केजरीवाल ने कहा एक साल पहले उन्होंने मुझे एक झूठे केस में जेल भेज दिया था। फैसला आया और कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। केजरीवाल बेकसूर हैं और पूरी तरह ईमानदार हैं। हर कोई उनके (ममता बनर्जी के) पीछे पड़ा है – ईडी, सीबीआई, केंद्रीय बल, पीएम मोदी।  भाजपा  के मुख्यमंत्री घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं; हर कोई एक अकेली महिला के पीछे पड़ा है, और फिर भी वह जीतती हैं। वह जीतेंगी क्योंकि काली मां का आशीर्वाद उनके साथ है।

27 लाख वोटर के नाम काट दिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बंगाल और बंगाली संस्कृति और अस्मिता के ऊपर हमला है, आप लोगों को जमकर जवाब देना पड़ेगा। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानी आपके दादा-परदादा ने दी, आप लोग इस आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने षडयंत्र किया वोटर लिस्ट बदल दो। 27 लाख वोटर लिस्ट से काट दिए। आपका वोट नहीं तो देश के नागरिक नहीं। कल पता नहीं क्या करेंगे आपके साथ। मां-बाप का वोट है बेटा का वोट काट दिया, चुनाव के बाद इन लोगों का क्या करेंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान। फिन एलन, लोकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी भी हुई।

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला हुआ। 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हमले से हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित हुआ।

शिवराज सिंह चौहान की अपील: नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करें

शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बेटियों, बहनों और माताओं को देवी का स्वरूप बताया।

बाबा बागेश्वर का रथ तैयार, नवरात्रि से शुरू हो रही 500 किमी रथ यात्रा

बुंदेलखंड में नवरात्रि से शुरू हो रही सनातन एकता रथ यात्रा। बाबा बागेश्वर के नेतृत्व में 500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा।

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद सास-ससुर ने महिला को घर से निकाला

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद महिला को घर से निकाला गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।