तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का यूपी के सीएम पर वार, कहा-अब योगी आदित्यनाथ हमें नफरत पर लेक्चर दे रहे, यह ब्लैक कॉमेडी जैसा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर वार किया है। हाल ही में प्रसारित योगी के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा है कि हम वोट के लिए दंगे की राजनीति नहीं करते, इसलिए यूपी सीएम को हमें लेक्चर नहीं देना चाहिए। यह एक राजनीतिक ब्लैक कॉमेडी जैसा है।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने एक पॉडकास्ट में तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके पर खूब निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब भी उनका वोट बैंक खतरे में होता है तो वह विभाजन करने वाली राजनीति करते हैं। देश की जनता को ऐसी विभाजनकारी राजनीति से सदैव सावधान रहना चाहिए और देश की एकता के लिए दृढ़ रहना चाहिए। योगी ने यह टिप्पणी तमिलनाडु में चल रहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन भाषा फार्मूले और परिसीमन के विरोध पर कही थी। सीएम योगी ने कहा था कि देश को भाषा या क्षेत्र के आधार पर नहीं बांटा जाना चाहिए। तमिल भारत की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और इसका इतिहास संस्कृत जितना ही पुराना है। तमिल के प्रति हर भारतीय का आदर और सम्मान है क्योंकि इस भाषा में भारतीय विरासत के कई तत्व आज भी जीवित हैं। फिर उन्हें हिंदी से नफरत क्यों करनी चाहिए?

👉 यह भी पढ़ें:

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि तमिलनाडु की दो भाषा नीति और निष्पक्ष परिसीमन पर दृढ़ आवाज पूरे देश में गूंज रही है। भाजपा स्पष्ट रूप से घबरा गई है। अब उनके नेताओं के इंटरव्यू देखें। सीएम योगी आदित्यनाथ हमें नफरत पर व्याख्यान देना चाहते हैं? यह एक राजनीतिक ब्लैक कॉमेडी जैसा है। हम किसी भी भाषा का विरोध नहीं करते। हम किसी भी चीज को थोपने और अंधराष्ट्रवाद का विरोध करते हैं। यह वोट के लिए दंगा कराने की राजनीति नहीं है। यह सम्मान और न्याय की लड़ाई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।