राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर भड़के तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, कहा-देशभक्ति पर उपदेश देने की जरूरत नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

चेन्नई। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने राज्यपाल के बयान पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। स्टालिन ने विधानसभा में राज्यपाल आरएन रवि की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर राज्य सरकार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा कि मैं राष्ट्र और राष्ट्रगान के प्रति गहरा सम्मान रखने वाला व्यक्ति हूं और देशभक्ति पर हमें उपदेश देने की आवश्यकता नहीं है।

स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल बारबार विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे हैं और इससे राज्य के प्रशासनिक कामकाज में रुकावट रही है। स्टालिन ने द्रविड़ मॉडल सरकार की सफलता का उल्लेख किया और कहा कि तमिलनाडु ने कल्याणकारी योजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन की वजह से अन्य राज्यों की तुलना में अधिक विकास किया है। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारी योजनाओं की सफलता ही तमिलनाडु को बाकी राज्यों से अलग करती है। एक के बाद एक उपलब्धियां प्राप्त करना द्रविड़ मॉडल सरकार की पहचान है।

स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल का आचरण मुझे व्यथित करता है। वे विधानसभा में बारबार एक ही कारण को लेकर बाहर चले जाते हैं, जबकि उन्हें कार्यवाही में भाग लेना चाहिए। मैं राष्ट्र और राष्ट्रगान के प्रति गहरा सम्मान रखने वाला व्यक्ति हूं और देशभक्ति पर हमें उपदेश देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विधानसभा में तमिल थाई वझथु और राष्ट्रगान के गाने की परंपरा का उल्लेख किया और राज्यपाल के आचरण पर नाराजगी व्यक्त की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।