महाराष्ट्र में शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत के बयान से मचा बवाल, कहा-एनसीपी नेता के साथ बैठकर आती है उल्टी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ ना कुछ उठापटक चलती ही रहती है। सरकार के घटक दल के नेता ही एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहते हैं। शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि वह कैबिनेट मीटिंग में अपने एनसीपी साथियों के बगल में बैठते हैं, लेकिन बाहर आने के बाद उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है। इसके बाद से एनसीपी की तरफ से भी पलटवार किया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वह कट्टर शिव सैनिक हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के साथ उनकी कभी नहीं पटी। सावंत ने कहा कि भले ही हम कैबिनेट में एक–दूसरे के बगल में बैठते हों, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी जैसा महसूस होता है।

👉 यह भी पढ़ें:

लगातार सामने आ रहे विवाद

महाराष्ट्र में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी की सरकार है। एनसीपी प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमोल मितकरी ने सावंत की टिप्पणी की निंदा की और पूछा कि क्या गठबंधन को बरकरार रखना केवल उनकी पार्टी की जिम्मेदारी है। एनसीपी नेता ने कहा कि सावंत ने पहले भी ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिससे एनसीपी को ठेस पहुंची है। मितकरी ने कहा कि हम सिर्फ गठबंधन धर्म निभाने के लिए चुप हैं।

मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं क्या है बीमारी

अमोल मितकरी ने कहा कि तानाजी सावंत को नहीं पता कि उल्टी क्यों होती है। तानाजी सावंत स्वास्थ्य मंत्री हैं, स्वास्थ्य का इससे कुछ लेना–देना होगा। लेकिन महायुति में होने के कारण, अगर उन्हें उल्टी हो रही है, तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही हमें बता सकते हैं कि इसका कारण क्या है?

तानाजी को विवादों में रहने की आदत

उल्लेखनीय है कि तानाजी सावंत पहले भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं। पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें कथित तौर पर धाराशिव (उस्मानाबाद) जिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर एक पुलिस निरीक्षक का तबादला करने के लिए दबाव डालते हुए दिखाया गया था। वीडियो में सावंत पुलिस अधीक्षक से कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते हैं। इसलिए उन्होंने अधिकारी को उनके आदेशों का पालन करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।