इंदौर। अब ट्विटर यानी एक्स पर भी वॉट्सएप जैसे फीचर आने वाले हैं। नए-नए प्रयोग करते रहने वाले एलन मस्क एक्स को और अधिक उपयोगी बनाने जा रहे हैं। मस्क की तैयारी है कि अब एक्स पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी यूजर्स को दी जाए। इस सुविधा के शुरू होने के बाद इस तरह के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्स के बारे में चर्चा करते हुए कंपनी के एक अधिकारी ने बताया है कि बहुत जल्द नया फीचर मिलने वाला है। इसमें यूजर्स वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। अभी ये फीचर लाने पर विचार किया जा रहा है और तैयारी भी की जा रही है। बहुत जल्द यूजर्स को इसका ट्रायल फीचर मिल सकता है। अभी तक वीडियो कॉलिंग फीचर पर गूगल, व्हाट्सएप और जूम का दबदबा है और इन्हीं को टक्कर देने का फैसला लिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए होगी चैट! Meta ने बताया कैसे रहेगा सुरक्षित, सरकार ने भी भेजा नोटिस
- WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
- बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, व्हाट्सएप ला रहा है पैरेंट नियंत्रण वाला नया फीचर
- ग्लोबल इंटरनेट झटके: क्लाउडफ़्लेयर गड़बड़ी से X और ChatGPT समेत कई साइट ठप
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, भारत को बताया महान देश
- जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर भड़का पाकिस्तान, अफगानिस्तान ने दी कड़ी चेतावनी
वीडियो कॉलिंग के साथ ही नॉर्मल कॉलिंग की सुविधा देने की भी तैयारी है। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि ये फीचर कब तक शुरू होंगे। एलन मस्क की तरफ से कुछ समय पहले एक्स पर इसको लेकर जानकारी शेयर की गई थी। एलन मस्क ने जब से ट्विटर पर आधिपत्य जमाया है इस पर लगातार नए-नए फीचर जोड़ने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इसका यूआरएल भी पूरी तरह बदल दिया था। नए फीचर्स में संभव है कि कॉन्फ्रेंस कॉलिंग का भी ऑप्शन दिया जाए।



