👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
0:00 left
जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर भड़का पाकिस्तान, अफगानिस्तान ने दी कड़ी चेतावनी
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताने वाले बयान के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने काबुल पर हवाई हमला किया, जिसका अफगान सेना ने तुरंत जवाब देते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी।
अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी ने कहा,अफगानिस्तान अपनी सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करेगा। हमने पाकिस्तान के हमले का करारा जवाब दिया है। हमारी सेना ने रात भर में अपने लक्ष्य हासिल कर लिए। कतर और सऊदी अरब ने संघर्ष समाप्त करने की अपील की है, इसलिए हमने फिलहाल लड़ाई रोक दी है।
मुत्ताकी ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अफगानिस्तान के पास और भी विकल्प” मौजूद हैं। उन्होंने कहा,हम केवल शांति और अच्छे संबंध चाहते हैं। अफगानिस्तान अब आज़ाद है और शांति के लिए काम कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान यह नहीं चाहता।
मुत्ताकी का भारत दौरा पहले से ही पाकिस्तान को रास नहीं आया था। भारत यात्रा के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया जिसमें जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया गया। इस बयान में भारत और अफगानिस्तान को “पड़ोसी देश” कहा गया, क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से लगती है।
अफगानिस्तान के इस रुख से पाकिस्तान भड़क उठा। पाक सरकार ने तुरंत अफगान राजदूत को समन भेजा और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,तालिबान कश्मीरी लोगों के बारे में नहीं सोच रहा है। यह न केवल इतिहास, बल्कि मुस्लिम समुदाय के साथ भी अन्याय है।



