👉 यह भी पढ़ें:
- Sanjay Raut का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला, कहा-मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर बोले संजय राउत-भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा
- गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर संजय राउत का केंद्र पर निशाना, कहा-चुनाव खत्म हो गया, अब सब महंगा होगा
- संजय राउत का खड़गे को समर्थन, पॉलिटिकल टेररिज्म का किया जिक्र
0:00 left
मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी की थी। उनके बयान पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि अन्ना हजारे क्या कहते हैं, इसका कोई महत्व नहीं। मोदी के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ, तब अन्ना हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे खुश हो गए। देश लूटा जा रहा है, सबकुछ एक ही उद्योगपति के हाथ में दिया जा रहा है। क्या इससे लोकतंत्र बच पाएगा?
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य राज्यों में भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं। लोकतंत्र में राजनीति में जीत-हार होती रहती है, लेकिन पिछले दस वर्षों में, जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से संवैधानिक तरीके से चुनाव नहीं हो रहे। जीत के लिए साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस और आप साथ मिलकर लड़ती, तो नतीजे अलग होते। इससे हमें सबक लेना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य राज्यों में भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं।
तमाशा बन गई है महाराष्ट्र सरकार
राउत ने कहा कि अगर हम कुर्सी के लिए लड़ रहे थे, तो वे किसलिए लड़ रहे थे? महाराष्ट्र की सरकार सिर्फ एक तमाशा बन गई है। मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद फडणवीस का चेहरा देखा है और जिनकी कुर्सी चली गई, वे कैसे रूठकर बैठे हैं, यह भी देखा है, अगर अमित शाह ने अपना वादा निभाया होता, तो यह घटना नहीं होती। शिंदे का ऑपरेशन कब अमित शाह करेंगे, यह खुद शिंदे को भी पता नहीं चलेगा।
भविष्य में भी रहेगा इंडिया गठबंधन
शिवसेना यूबीटी सांसद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का कोई भविष्य नहीं है, यह सूजन है, यह अस्थायी है। अभी 10 साल हुए हैं, आने वाले समय में वे चले जाएंगे। विपक्ष देश को आगे ले जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन को लेकर संजय राउत ने कहा कि, इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा।



