प्रयागराज महाकुंभ में जाने वालों की बढ़ी भीड़, मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि 48 घंटे से भी ज्यादा समय बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु रास्ते में फंसे हैं। रविवार होने के कारण रीवा के पास चौकाघाट पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई।

बताया जा रहा है कि सीमा पर स्थिति ऐसी है कि 48 घंटे बाद भी 28 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। लोग परेशान हैं, लेकिन किसी के पास समस्या का हल नहीं है। सतना, कटनी और जबलपुर की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या रविवार की सुबह से ही काफी बढ़ गई थी। नेशनल हाईवे 27 पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। लिहाजा वहां वाहनों की नो एंट्री हो जाने से एनएच 30 में वाहनों को रोका गया। कटनी, मैहर और रीवा में वाहनों को रोका जा रहा है। रातभर से लोग वहां फंसे हैं। एक-दो किमी आगे बढ़ने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

कई जगह बनाए गए हैं बैरिकेड

प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मैहर में वाहनों को रोककर बारी-बारी से भेजा जा रहा है। सुबह से वाहनों की लगी लंबी कतार मैहर के पहाड़ी और अमदरा और अमरपाटन के पास लगाया गया अस्थाई टोल बैरियर लोगों को रोककर सुविधा अनुसार भेजने का काम किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मैहर जिले में कई जगह पर बैरिकेड बना कर वाहनों को रोका जा रहा है।

कटनी में भी श्रद्धालुओं को रोका

बिगड़ती व्यवस्थाओं को देखते हुए कटनी पुलिस में नेशनल में बैरिकेड लगाकर यात्री श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि आप लोग आगे मत जाएं। आगे टोल प्लाजा में गाड़ियों की बहुत भीड़ हो चुकी है। यदि आप घूमने के हिसाब से निकले हैं या महाकुंभ में पहुंचकर मां गंगा में स्नान का मन बना लिया है तो अभी कुछ दिन कहीं घूम लीजिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।