👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? BJP के ‘प्लान’ की चर्चा से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
- महाराष्ट्र में दिखी असल राजनीति, एकनाथ शिंदे ने भाजपा को और राज ठाकरे ने बड़े भाई उद्धव को दिया झटका
- बीएमसी चुनाव में ठाकरे बंधुओं का आरोप-मतदाताओं के ऊंगली से मिट जा रही है स्याही, चुनाव आयुक्त को निलंबित करने की मांग
0:00 left
मुंबई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पर जोरदार हमला किया है। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति के पीछे शरद पवार ही हैं। उन्होंने कहा कि पवार ने राजनीतिक लाभ के लिए 1999 से महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया है।
राज ठाकरे ने पुणे की एक रैली में कहा कि महाराष्ट्र में अब जातिवादी राजनीति हावी है। मराठा अब ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने महाराष्ट्र में जाति की राजनीति शुरू की। राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाई। पहले ब्राह्मणों और मराठा समुदाय के बीच तनाव पैदा किया गया। अब मराठा समुदायों और ओबीसी के बीच ऐसा ही किया जा रहा है। राज्य को आज जाति–पाति में उलझा दिया गया है। महाराष्ट्र के पास महान नेताओं और साधु–संतों की विरासत है, लेकिन मौजूदा समय में एक ऐसा संत है, जिसने जाति–पाति का जहर घोलने का काम किया है। वह शरद पवार हैं। राज ठाकरे ने महिलाओं को आर्थिक मदद करने की बजाए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया।



