नई दिल्ली। शनिवार को ही केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का ऐलान किया था। इसकी घोषणा होते ही इस पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यूपीएस में यू का मतलब मोदी सरकार का यू–टर्न है। इधर, भाजपा ने कांग्रेस से पूछा है कि उसने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू क्यों नहीं की।
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपीएस में यू का मतलब है मोदी सरकार का यू टर्न! 4 जून के बाद, जनता की शक्ति प्रधानमंत्री की शक्ति के अहंकार पर हावी हो गई है। वक्फ बिल को जेपीसी को भेजना, ब्रॉडकास्ट बिल को वापस लेना, लेटरल एंट्री का रोलबैक इसके उदाहरण हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
भाजपा ने किया पलटवार, हिमाचल पर पूछा सवाल
काग्रेस के बयान पर भाजपा नेता सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं ही करेगी या कभी उन पर अमल भी करेगी? पिछले दो सालों से कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन योजना को भारतीय राजनीति में तूफान बनाकर घूम रही है। कर्मचारियों के हित में मोदी सरकार हर वो काम कर रही है, जो वह कर सकती है। भारत के कर्मचारी देश के लिए काम करते हैं। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि सत्ता में कौन सी पार्टी है।
23 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है। इस योजना से केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है।



