नई दिल्ली। इंडिगो जल्द ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को एक नई सुविधा देने जा रही है। इसके तहत यह नहीं पूछा जाएगा कि टिकट बुकिंग करने वाला स्त्री है या पुरुष। ऐसी सुविधा कुछ एयरलाइंस में पहले से है।
इंडिगो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुखजीत एस पसरीचा के अनुसार, एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए बुकिंग के समय ‘एमएक्स‘ विकल्प पेश करेगी। इससे उन ट्रांसजेंडरों को एक विकल्प मिलेगा जो अपनी पहचान नहीं बताना चाहते। अभी बुकिंग प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन की वेबसाइट पर पुरुष और महिला विकल्प चुनना होता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- गोरखपुर में रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, साढ़े पांच घंटे परेशान रहे यात्री
- भारत में ई-वीजा की सुविधा और बढ़ी, 11 नए प्रवेश द्वार जुड़े; भोपाल और तिरुपति भी सूची में
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- इंडिगो के विमान में एक यात्री के पावर बैंक में लगी आग, इमरजेंसी एक्जिट से यात्रियों को बाहर निकाला
एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए एमएक्स विकल्प देते हैं।पसरीचा ने कहा कि इंडिगो ने एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लिए कई पहल को लागू किया है, जिसमें समुदाय से जुड़े लोगों की भर्ती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। उनके अनुसार एलजीबीटीक्यू प्लस व्यक्तियों की लगातार भर्ती हो रही है। वे एयरलाइन में उड़ान सहित विभिन्न कार्यों में काम कर रहे हैं।



