कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर हमला किया। इस पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी।
सत्ता नहीं दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम सूचीबद्ध हैं। आपने भाजपा पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को लाया है और उसी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति की है। याद रखिए, आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए, न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा को दिल्ली से भी हटाना होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
झालमुड़ी के बदले मैं भेलपुरी दूंगी
ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के झारग्राम दौरे के दौरान झालमुड़ी खाने का कार्यक्रम भी चुनावी रणनीति के तहत पहले से तय किया गया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और पूरी व्यवस्था को पहले से ही तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि पहले चायवाला दिखाया गया और अब चुनाव जीतने के लिए झालमुड़ी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे दिल्ली वालों को भेलपुरी भेजेंगी।
आखिर भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त क्यों
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अपनी जीत को लेकर इतनी आश्वस्त क्यों है। उन्होंने आशंका जताई कि क्या ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।



