अकाली दल नेता सिमरनजीत सिंह मान ने कहा-कंगना को रेप का बहुत तजुर्बा, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पूर्व सांसद और शिरोमणी अकाली दल के नेता और सिमरनजीत सिंह मान को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने समन भेजा है। कुछ दिन पहले कंगना ने किसान आंदोलन में रेप की बात कही थी। जब सिमरनजीत सिंह मान से पूछा गया कि कंगना के बयान पर वह क्या कहना चाहते हैं मान ने कहा है कि कंगना रनोत को रेप का बहुत तजुर्बा है, उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है?

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने सवाल के जवाब में कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता लेकिन (कंगना) रनौत को बलात्कार का बहुत अनुभव है। आप उनसे पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है? कंगना रनौत ने हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व (बीजेपी और केंद्र सरकार) मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। कंगना ने आगे कहा था कि किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। कंगना रनौत के इस बयान पर सियासत गरमाई हुई है।

कंगना को नड्‌डा ने फिर किया तलब

क्या कंगना रनौत बीजेपी की परेशानी बढ़ाती जा रही हैं? कंगना रनौत को गुरुवार को फिर से बीजेपी ने तलब किया! उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। किसान आंदोलन के खिलाफ उनकी विवादित टिप्पणी के बाद यह दूसरी बार है जब उन्होंने उनसे मुलाक़ात की। बीजेपी की ओर से यह नहीं कहा गया है कि बैठक में क्या हुआ। किसान आंदोलन पर कंगना के बयान के बाद से बीजेपी की आलोचना हो रही है। हरियाणा चुनाव से ऐन पहले आए कंगना के बयान से बीजेपी ने न सिर्फ़ खुद को अलग किया, बल्कि उनको चेतावनी भी जारी की थी। इसके बावजूद वह लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रही हैं और उनके बयान पर विवाद भी हो रहा है। ताज़ा बयान जाति जनगणना को लेकर दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह जाति जनगणना के ख़िलाफ़ हैं। जबकि बीजेपी ने ऐसी साफ़ राय कभी जाहिर नहीं की है।

हरियाणा चुनाव में नुकसान का डर

इन दिनों हरियाणा में विधानसभ चुनाव की तैयारी चल रही है। कंगना की टिप्पणी भाजपा के लिए ऐसे समय में आई है, जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव कुछ ही हफ्ते दूर हैं। उनकी टिप्पणी से बीजेपी के ख़िलाफ़ किसानों का ग़ुस्सा और भड़क सकता है। कंगना के इस बयान की विपक्षी दलों ने तो आलोचना की ही, बीजेपी के नेता भी इससे नाराज़ हैं। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत ग्रेवाल ने कंगना को भड़काऊ बयान देने से बचने की सलाह दी। ग्रेवाल ने कहा, ‘किसानों पर बोलना कंगना का काम नहीं है, कंगना का बयान निजी है। पीएम मोदी और भाजपा किसानों के हितैषी हैं।‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।