👉 यह भी पढ़ें:
- BJP MP Nishikant Dubey का दावा-राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए जल्द पेश होगा प्रस्ताव
- बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग, दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
- एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बिहार से आया फोन, कहा-यादवों पर टिप्पणी करोगे तो गोली मार दूंगा
- दार्जिलिंग में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार
- तेलंगाना में सियासी घमासान: बीजेपी सांसद का दावा—केटीआर चाहते थे BRS का विलय, केटीआर ने किया खंडन
0:00 left
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों से भरा एक बुरा देश बताते हुए कहा इसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाना चाहिए।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक न्यूज रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है। इस रिपोर्ट में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान से पूछताछ की गई थी। इस रिपोर्ट के साथ, कंगना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखा रिएक्शन देते हुए लिखा–ब्लडी कॉकरोच… खौफनाक, आतंकवादियों से भरा बुरा देश… दुनिया के नक्शे से ही मिटा दिया जाना चाहिए।
इससे पहले भी कंगना ने भारत की सैन्य प्रतिक्रिया का सपोर्ट किया है। उन्होंने अमृतसर के पास से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारतीय S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सराहना की गई थी। एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने जम्मू के लोगों से खतरों के बीच मजबूत बने रहने की अपील की थी। कंगना ने पोस्ट में लिखा था–जम्मू निशाने पर! इंडियन एयर डिफेंस ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया। मज़बूत बने रहो जम्मू।



