नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली मंडी की भाजपा सांसद ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। कंगना ने हाल ही में कहा था कि किसान आंदोलन में रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं। इस बयान के बाद न केवल कांग्रेस ने उनको घेरा है, बल्कि भाजपा ने भी ऐसे बयान न देने की हिदायत दी है।
भाजपा केंद्रीय मीडिया विभाग ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की न तो अनुमति है और न ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं। भाजपा ने आगे कहा कि पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
खड़गे ने कहा–मोदी भी ऐसा ही कहते हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कंगना रनौत के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को खड़गे ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पांच बड़े पॉइंट गिनाए और कहा कि जब खुद पीएम मोदी ही ये सब कर सकते हैं तो फिर उनके समर्थकों से किसानों के अपमान के अलावा और क्या ही उम्मीद की जा सकती है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भरी संसद में किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी की अपमानजनक संज्ञा दी थी…यहां तक कि संसद में शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखने से भी इन्कार कर दिया था। पीएम एमएसपी पर कमेटी और किसान की आय दोगुनी करने का झूठा वादा भी किया था। खड़गे ने कहा कि जब पीएम मोदी ये सब खुद कर सकते हैं तो उनके समर्थकों से शहीद किसानों के अपमान के सिवा देश और क्या उम्मीद रख सकता है।
किसान नेता से लेकर विपक्ष तक नाराज
कंगना के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसी सांसद को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि भाजपा सांसद का देश के अन्न दाताओं के लिए विचार देखिए। कितना ज़्यादा घृणा है इनके मन में अगर कोई इनके मन के हिसाब से ना बोले, ना खाये, ना पहने, ना सोचे और ना कार्य करे।



