नई दिल्ली राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ पर कांग्रेस के आरोपों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को हंगामे के बीच धनखड़ ने कहा कि आप लोगों को पीड़ा होती है कि इस कुर्सी पर एक किसान का बेटा कैसे बैठा है। मैं देश के लिए जान दे दूंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं।
शुक्रवार को राज्यसभा में धनखड़ बुरी तरह भड़क गए। अडाणी के मुद्दे पर विपक्षी दल के हंगामे के बीच धनखड़ ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान रखिए आप पूरे दिन 24 घंटे यही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, कमजोरी नहीं दिखाऊंगा, देश के लिए मर जाऊंगा। मैं मिट जाऊंगा। आप लोग (विपक्ष) चिंता नहीं करते हैं। 24 घंटे एक ही काम है कि किसान का बेटा यहां क्यों बैठा है? धनखड़ ने कहा कि मैं पीड़ा महसूस कर रहा हूं। आंखों से देख रहा हूं। मेहरबानी करके कुछ सोचिए। मैंने इज्जत देने में कोई कमी नहीं रखी है। मैंने बहुत बर्दाश्त किया है। उन्होंने कहा कि आप मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाए,आपका अधिकार है। इस पर चर्चा हो आपका अधिकार है,आपने क्या किया? संविधान की धज्जियां उड़ा दी। आपके यहां से बयान जारी होता है कि हमारे प्रस्ताव का क्या हुआ? आपका प्रस्ताव आ गया, अब 14 दिन बाद इसपर फैसला होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
खड़गे बोले-मैं तो मजदूर का बेटा
जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बोलने की बारी आई तो उन्होंने जगदीप धनखड़ पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि आप पार्टियों के खिलाफ बात करने की कोशिश कर रहे हैं,आपको इस सदन को चलाना है तो नियम के तहत चलाना है। मेरा नाम लेकर बार–बार सत्ता पक्ष बोल रहा है, लेकिन आप चुप हैं। आप किसान के बेटे हैं तो मैंमजदूर के बेटा हूं। आप नोट मशीन से गिनते थे मेरा बाप मेहनत करके लाता था।



