नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक को ई-मेल के जरिए शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह मेल आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया। रूसी भाषा में आए इस मेल में आरबीआई को उड़ाने की बात कही गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मेल रूसी भाषा में होने की वजह से एजेंसियां और भी सतर्क हो गईं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर परेशान करने की मंशा से तो मेल नहीं भेजा है। इसके आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में क्राइम ब्रांच के साथ ही एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछल महीने भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर–ए–तैयबा का सीईओ बताया था। उसने सेंट्रल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- असम से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट
- केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी पर आपत्ति उठाने वाले भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी का ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की घंटों तलाशी
- होल्कर स्टेडियम इंदौर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चार दिन में आया दूसरा ई-मेल, जांच में कुछ नहीं मिला
- इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मैनेजर को मिला ईमेल, पुलिस की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
- दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद बच्चों को घर वापस भेजा
आज सुबह स्कूलों को भी मिली थी धमकी
शुक्रवार सुबह ही दिल्ली के कुछ स्कूलों कोबम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग ने स्कूल परिसर की तलाशी की थी। इससे पहले 9 दिसंबर को भी दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली थी। हालांकि जांच में कहीं कुछ नहीं पाया गया।



