नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल मैनेजमेंट के ईमेल आईडी पर सुबह 7 बजे यह धमकी मिली थी। इसके बाद बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। स्कूलों में पुलिस ने बम की तलाश की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
मेल में लिखा था कि स्कूल कैंपस में कई बम प्लांट किए गए हैं। बम बहुत छोटे हैं जिन्हें छुपा कर रखा गया है। इसके धमाके से बहुत लोग घायल हो सकते हैं। ईमेल के जरिए आए मैसेज में लिखा था कि स्कूलों में कई बम प्लांट किए गए हैं, जिन्हें लेड अजाइड के जरिए तैयार किया जाता है। यह केवल बड़े धमाकों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. बमों को अच्छी तरह से छुपाया गया है, ये आसानी से नहीं मिलेंगे। ईमेल में 30 हजार डॉलर फिरौती की मांग की गई थी। जानकारी के बाद सभी स्कूलों में पुलिस और फायर विभगा की टीमों ने पहुंचकर जांच की। बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- असम से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट
- केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी पर आपत्ति उठाने वाले भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी का ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की घंटों तलाशी
- होल्कर स्टेडियम इंदौर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चार दिन में आया दूसरा ई-मेल, जांच में कुछ नहीं मिला
- इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मैनेजर को मिला ईमेल, पुलिस की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
- भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया मेल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
सीएम आतिशी ने केंद्र पर साधा निशाना
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार सुरक्षा देने के अपने एकमात्र काम में विफल रही है। आतिशी ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में रोज फिरौती, हत्या, गोलीबारी की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पहले कभी इतनी खराब नहीं रही। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में डर का माहौल पैदा कर दिया है। आज दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह हमें चौंकाता है कि हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में कानून–व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है।



