राहुल गांधी की क्लास में नफरत पर मोहब्बत से जीत का मंत्र, तैयार कर रहे ‘ओरिजनल’ कांग्रेसी युवाओं की टीम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के लिए युवाओं की टीम तैयार कर रहे हैं। जीयू जित्सु मार्शल आर्ट सेशन के माध्यम से वे देश के चुनिंदा युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनसे चर्चा कर रहे हैं और आगे कैसे लड़ी जानी है विचारधारा की लड़ाई इसका मंत्र दे रहे हैं।

पिछले दिनों दिल्ली में हुए जीयू जित्सु मार्शल आर्ट सेशन में इंदौर के युवा कांग्रेस नेता सुवेग राठी को भी बुलाया गया था। मध्यप्रदेश से सिर्फ उनका ही चयन इस ट्रेनिंग सेशन के लिए हुआ था। इसमें पूरे देश से 5 महिलाओं सहित 15 लोग शामिल हुए थे। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्टधारी राहुल गांधी ने इस सेशन में धर्म, धर्मग्रंथों, धार्मिक प्रतीकों पर भी चर्चा की।

सुवेग राठी ने बताया मध्यप्रदेश का संघर्ष

इस सेशन में सुवेग राठी ने राहुल गांधी को बताया कि मध्यप्रदेश में हमें विपक्ष में रहते हुए लगभग 25 साल हो जाएंगे। हमारा प्रदेश मरुस्थल है और इंदौर तो ऐसी जगह है जहां लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। हमारी पीढ़ी ने सिर्फ संघर्ष ही किया है। राठी ने बताया कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिरा दी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर इसका विरोध किया। इसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया और धमकी भी दी गई।

राहुल ने कहा-मैंने कभी घृणा नहीं पाली

राहुल गांधी ने कहा कि मोहब्बत से ही नफरत को हराया जा सकता है। वर्तमान में जो कुछ भी हो रहा है, सबको पता है। महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई राज्यों में ईवीएम को लेकर जो सवाल उठाए गए, वे सबको पता हैं। उन्होंने सारी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा जमा लिया है। डरना नहीं है और घृणा भी नहीं करनी है। मेरी दादी को 32 गोलियों से भून डाला गया। मेरे पिताजी का शरीर तक नहीं मिला, फिर भी मैंने घृणा नहीं पाली। जब भी कोई बड़ा मुद्दा उठाता हूं, मुझे ट्रोल किया जाता है लेकिन मैंने परवाह नहीं की। सच्चाई की लड़ाई लड़ते जाना है।

राहुल ने कहा जो ओरिजनल हैं, वही चाहिए

राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस में टिके हुए हैं, वे ओरिजनल हैं। मुझे ओरिजनल ही चाहिए। धैर्य रखना है। सच की जीत होती है। राहुल गांधी ने यह बात गुजरात में भी कही थी कि भले ही हर प्रदेश से 50-60 लोगों को पार्टी से निकालना पड़े चलेगा, लेकिन जो लोग दोनों तरफ हैं, वे नहीं चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।