👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
- CWC की बैठक में वंदे मातरम् पर मंथन, दो ही छंद गाएगी कांग्रेस
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
0:00 left
नई दिल्ली। कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन में लगे पोस्टर पर कश्मीर का आधा मैप दिखाने पर सिसायत गरमा गई है। इस अधिवेशन के होर्डिंग और पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं की तस्वीर लगी है। इसी पर कश्मीर का आधा हिस्सा दिखाया गया है।
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कहा कि बेलगावी कार्यक्रम में, कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का अधूरा नक्शा लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में ऐसा होना कोई गलती नहीं हो सकती है। यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जो मानता है कि भारतीय मुसलमान, भारत की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक वफादार हैं। अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दूसरी मुस्लिम लीग है और फिर से भारत को तोड़ना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि साल 1924 में महात्मा गांधी महात्मा गांधी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में सीडब्ल्यूसी की विशेष बैठक आयोजित की है। बेलगावी में ही 100 साल पहले महात्मा गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अध्यक्षता की थी। इसी बैठक के बैनर और पोस्टर में जो भारत का मानचित्र छपा है उनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चिन का क्षेत्र गायब कर दिया गया है।



