जिस शिवराज ने दिया ‘पद और टिकट’, उन्हीं को भूल गए थे गोलू शुक्ला, भाजपा नेताओं ने दिलाई ‘याद’ तो भागे-भागे मिलने पहुंचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में थे। हालांकि इंदौर में उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, लेकिन वे राजनीतिक चर्चाओं के कई विषय छोड़ गए। चर्चा का पहला विषय कैलाश विजयवर्गीय रहे, जो सारी अदावत भूलकर शिवराज से चिपकने की कोशिश में लगे रहे। दूसरी चर्चा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला का सुबह से उनके साथ नहीं दिखना। अगर भाजपा नेताओं ने गोलू को बार-बार फोन नहीं किया होता, तो शायद वे शिवराज से मिलने नहीं पहुंचते।

गोलू शुक्ला की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि शिवराज सिंह चौहान जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने ही गोलू शुक्ला को सारे मापदंड दरकिनार कर इंदौर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया था। इतना ही नहीं विधानसभा तीन में जब कई सारे जातीय और राजनीतिक समीकरण चल रहे थे तो सबकी अनदेखी कर गोलू शुक्ला को विधानसभा का टिकट दिलवाया। उस समय गोलू शुक्ला हर समय शिवराज के साथ चिपके नजर आते थे। इंदौर में शिवराज का कोई भी कार्यक्रम हो, गोलू शुक्ला फोटो फ्रेम में जरूर दिखते थे।

भाजपा नेता कह रहे गोलू की आस्था कुर्सी से

भाजपा के लोग ही कह रहे हैं कि गोलू शुक्ला की आस्था सिर्फ कुर्सी से है। भले ही कोई भी हो अगर सीएम की कुर्सी पर है तो वे उसके खास बने रहेंगे। कुर्सी से उतरते ही शिवराज की तरह भूल जाएंगे। अभी वे सीएम डॉ.मोहन यादव के खास बने हुए हैं। हर आयोजन में नजर आ जाते हैं और सीएम के इंदौर से रवाना होने तक हाजिरी भरते रहते हैं।

सीएम की गाड़ी में करने लगे सवारी

सीएम की गाड़ी में एक सीट मंत्री तुलसी सिलावट का आरक्षित था, लेकिन अब उसमें गोलू भी नजर आने लगे हैं। ऐसा सुमित मिश्रा के नगर अध्यक्ष बनने के बाद संभव हो पाया, क्योंकि पहले गौरव रणदिवे ने कभी भाव नहीं दिया। गौरव रणदिवे ने तय कर रखा था कि जिस की विधानसभा हो, वही सीएम की गाड़ी में सवारी करेगा, लेकिन सुमित मिश्रा के माध्यम से गोलू ने सीएम की गाड़ी में एक सीट आरक्षित कर ली है।

नेताओं से कहते रहे बीमारी की बात

गोलू शुक्ला को जब भाजपा के कई नेताओं ने याद दिलाया कि शिवराज जी इंदौर में हैं, आप कहां हो तो उन्होंने अपने बीमार होने की बात कही। अब भाजपा नेता ही यह सवाल भी उठा रहे हैं कि बीमार तो वे दो-तीन दिन से हैं, फिर एक दिन पहले ही बुधवार को जब सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर आए तो गोलू की तबीयत अचानक ठीक कैसे हो गई? खैर, लगातार फोन के बाद गोलू को शायद गलती का एहसास हुआ और वे भागे-भागे शिवराज से मिलने पहुंच गए, लेकिन चर्चाओं का बाजार थमा नहीं है। लोग तो कह ही रहे हैं कि सुबह से कहां थे शिवराज के खास गोलू शुक्ला।

कई सवाल छोड़ गया है शिवराज का दौरा

शिवराज सिंह चौहान सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में बैठक के बाद इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला के घर गए। इसके बाद वे मालिनी गौड़ और मनोज पटेल के घर भी गए। शिवराज का यह दौरा इंदौर में कई राजनीतिक चर्चाओं के साथ कुछ सवाल भी छोड़ गया है। सबसे बड़ी चर्चा तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है। क्या शिवराज सबकुछ भूलकर विजयवर्गीय पर भरोसा करने की भूल करेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।