इस मुलाकात को क्या नाम दें…भाजपा वाले ही पूछ रहे हैं आप कब से शिवराज सिंह चौहान के ‘मित्र’ हो गए मंत्रीजी, साथ में खाना खाकर किसको डराओगे?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आए। एयरपोर्ट पर प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनका स्वागत करने पहुंच गए। गुलदस्ता भी दिया और साथ में घर पर भोजन का निमंत्रण भी। इसके बाद विजयवर्गीय ने स्वागत का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही लिखा-इंदौर विमानतल पर आज केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा मेरे मित्र श्री Shivraj Singh Chouhan जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उनसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

यह फोटो जैसे ही लोगों ने देखा, सब आश्चर्य में पड़ गए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी। लोगों को सबसे ज्यादा आश्चर्य शिवराज को विजयवर्गीय द्वारा मित्र कहने पर हुआ। लोग अपने दिमाग पर जोर देने लगे कि इन दोनों में मित्रता कब थी। शिवराज के कार्यकाल में विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री भी रहे, लेकिन दोनों में कभी बनी नहीं। राजनीतिक अदावत की खबरें आती रहीं। इसके बाद विजयवर्गीय दिल्ली में अमित शाह की टीम में चले गए और शिवराज सिंह चौहान सीएम की कुर्सी पर बैठे रहे। तब भी विजयवर्गीय, शिवराज को आंखें दिखाते रहे। यहां तक कि अमित शाह से अपने संबंधों को लेकर भी शिवराज को नीचा दिखाने की कई बार कोशिश की।

👉 यह भी पढ़ें:

वर्तमान सीएम से मधुर संबंधों की सबको है जानकारी

भाजपा में ही इस बात की चर्चा होती है कि आखिर क्या बात है कि विजयवर्गीय की किसी से बनती नहीं। शिवराज की बात छोड़ भी दें, तो वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विजयवर्गीय के संबंधों की जानकारी भला किसे नहीं है। कई बार कैबिनेट मीटिंग का बहिष्कार, एक बार तो भरी मीटिंग में ही विरोध जता देना आखिर क्या है? माना कि आप खुद को सीएम मटेरियल समझते हैं, वरिष्ठ नेता भी हैं, लेकिन जरा यह भी तो सोचिए कि आखिर आपके पार्टी इस काबिल क्यों नहीं समझती।

आप पर लोग शायद इसीलिए नहीं करते भरोसा

आज शिवराज से मुलाकात के बाद भाजपा में ही लोग कह रहे हैं कि इन्हीं हरकतों की वजह से लोग विजयवर्गीय पर भरोसा नहीं करते। आज जब विजयवर्गीय ने शिवराज सिंह चौहान और साधना भाभीजी को गुलदस्ता पकड़ा कर अपने घर भोजन पर बुलाया होगा, तो शिवराज जी क्या सोच रहे होंगे? भाजपा वाले तो कह रहे हैं कि शिवराजजी यही सोच रहे हैं कि मोहन यादव से नहीं बन रही तो मेरे पास आने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले कहां थे?

आखिर खाने की टेबल पर क्या होगी चर्चा

राजनीतिक गलियारों में आज के भोजन को लेकर भी चर्चा है। लोग कह रहे हैं कि आखिर खाने की टेबल पर क्या बात होगी? क्या वर्तमान सरकार और उसके मुखिया पर चर्चा होगी या फिर दिल्ली में नए ठिकाने की तलाश पर बात होगी। अमित शाह से मुलाकात का सोशल मीडिया पर वायरल कर डराने की कोशिश करने वाले मंत्रीजी इस बार शिवराज के साथ भोज के फोटो से किसे डराएंगे?

कब किस करवट बैठ जाएं पता नहीं

मंत्री विजयवर्गीय के बारे में भाजपा में ही कहा जाता है कि वे कब किस करवट बैठ जाएं पता नहीं। नगर निगम के आयोजन में महापौर को विधायक बताकर उन पर तंज कसना हो या फिर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से लेकर महेंद्र हार्डिया तक पर भड़ास निकालनी हो, वे कोई मौका नहीं छोड़ते। अब तो यह हालत है कि आयोजनों में लोग बुला तो लेते हैं, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने तक आयोजक को यही चिन्ता रहती है कि कहीं विजयवर्गीय माइक पर उल्टा-सीधा न बोल दें।

कमरे की चर्चा पर ‘चर्चा’

कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज सिंह चौहान से कमरे में अकेले 15 मिनट से ज्यादा चर्चा की। बताया जाता है कि इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर कमरे के बाहर खड़ी थीं। वहां मौजूद अधिकारियों ने जब सावित्री ठाकुर के इंतजार करने की सूचना दी तो शिवराज ने उन्हें 5 मिनट और इंतजार करने को कहा। अब राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा पर भी चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।