सनातनी विधायक की कांवड़ यात्रा पूरी तरह फ्लॉप, होर्डिंग और स्वागत मंच जितने लोग भी नहीं आए नजर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के सनातनी ‌‌‌विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा आज पूरी तरह फ्लॉप नजर आई। उनकी विधानसभा तीन में ही जितने स्वागत मंच और होर्डिंग नजर आए, उतनी भीड़ भी यात्रा में नहीं दिखी। इससे ज्यादा भीड़ तो आज दिल्ली से स्वच्छता अवॉर्ड लेकर आए महापौर के स्वागत में नजर आई।

विधानसभा तीन के सानतनी विधायक गोलू शुक्ला ने हालांकि इस बार भी मार्केटिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पूरा शहर पिछले कई दिनों से कांवड़ यात्रा के होर्डिंग से भरा हुआ था, जिसमें शुक्ला अपने बेटे अजनेश के साथ नजर आ रहे थे। गोलू शुक्ला ने ब्रांडिंग में सिर्फ अपना और अपने बेटे का ही ध्यान रखा, इसलिए सीएम से लेकर अन्य नेताओं के चेहरे गायब ही रहे। जिन होर्डिंग पर सीएम और कुछ नेता दिखे भी तो पासपोर्ट साइज में फोटो लगाकर औपचारिकता निभा ली गई थी।

👉 यह भी पढ़ें:

हम ही हम, बोल बम

इन होर्डिंग को देखकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही कह रहे हैं-गोलू भिया का एक ही नारा-हम ही हम, बोल बम। उन्हें न तो पार्टी की परवाह और न ही पार्टी नेताओं की। इसीलिए पूरे शहर में इस बार सिर्फ अपने और अपने बेटे की ही ब्रांडिंग की। शायद यही वजह रही कि उनकी ही विधानसभा तीन में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ के टोटे पड़ गए।

स्वागत मंच और होर्डिंग ने बचाई लाज

जिन लोगों ने इस कांवड़ यात्रा को गोलू भिया की विधानसभा से गुजरते देखा है उनका कहना है कि अगर इतनी संख्या में स्वागत मंच और होर्डिंग नहीं लगे होते तो पता ही नहीं चलता कब यात्रा रास्ते से गुजर गई। यात्रा में इस बार सिर्फ कांवड़ लेकर चल रहे लोगों के अलावा गोलू की टीम कहीं नहीं दिखी। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि जिस हिसाब से गोलू भिया ने माहौल बनाया था, उसे हिसाब से लग रहा था कि आज ट्रैफिक की बहुत परेशानी होगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं।

पार्टी और पद की भी परवाह नहीं

भाजपा के नेता ही अब तंज कस रहे हैं कि गोलू शुक्ला की एकला चलो की नीति उन पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। सबसे बड़ी बात कि जिस पार्टी से वे विधायक हैं, जिस पार्टी ने उन्हें पद दिया है उसकी भी उन्हें परवाह नहीं। यही कारण है कि न तो तीन नंबर विधानसभा में टीम बना पाए और न ही जनता को अपने साथ जोड़ पाए। वैसे भी गोलू भिया पद की परवाह नहीं करते, उनका मानना है कि पैसा है तो सब कुछ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी कैबिनेट ने 42,490 करोड़ के बड़े फैसले लिए, शिक्षा के लिए 36 हजार करोड़

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 42,490 करोड़ के बड़े फैसले लिए, जिसमें शिक्षा को 36 हजार करोड़ रुपये मिले। सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी।

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार का फैसला आया है। इस कदम से राजनीतिक और कानूनी दोनों क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को फ्री स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना से 7500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।