पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला, कहा-मुझे मुसलमान बताने वाले लोगों ने मंदिरों और सरकारी जमीनों पर किया कब्जा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मठ-मंदिरों की जमीनों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुझे मुसलमान बताने वाले ही आज मंदिरों और सरकारी जमीनों पर कब्जा किए बैठे हैं। जो लोग धर्म का ठेका लिए घूमते हैं, वही सबसे ज्यादा धर्म विरोधी काम कर रहे हैं।

दिग्वजिय सिंह ने कहा कि मंदिरों की जमीन नीलाम कराने का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि यह संविधान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सनातन परंपराओं– तीनों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की माफी भूमि किसी सरकार की नहीं, बल्कि देवी–देवताओं के नाम पर दर्ज संपत्ति है। यह जमीन सदियों से पुजारियों की आजीविका, मंदिरों के रखरखाव और धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोग होती रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू करना न्यायालय की अवहेलना है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्पष्ट आदेश में कहा है कि देवता के नाम दर्ज भूमि न तो नीलाम की जा सकती है और न ही कलेक्टर के नाम दर्ज की जा सकती है, यहां तक कि उसे लीज पर देने पर भी रोक है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश सरकार उसी नीति को आगे बढ़ा रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

पुजारियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ रही सरकार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक पुजारी हैं, जो पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं। मंदिरों की जमीन नीलाम करने से उनके जीवन–यापन और मंदिरों की सेवा–पूजा पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार खुद को सनातन संस्कृति की संरक्षक बताती है, लेकिन हकीकत में पुजारियों और मंदिरों की आर्थिक रीढ़ तोड़ रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि माफी भूमि से ही पुजारी भगवान की सेवा–पूजा, धार्मिक अनुष्ठान और अपने परिवार का भरण–पोषण करते हैं। इस भूमि की नीलामी से हजारों पुजारी परिवारों की रोजी–रोटी खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार खुद को सनातन संस्कृति का संरक्षक बताती है, वही सरकार आज मंदिरों और पुजारियों के हितों को नजरअंदाज कर रही है।

पुजारियों के साथ सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के विधायक हैं, जहां महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। ऐसे में मंदिरों की जमीन नीलाम करने का फैसला और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो वे पुजारी समाज के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने पुजारियों से अपील की है कि वे श्रद्धालुओं को इस फैसले की सच्चाई बताएं और यह समझाएं कि किस तरह सरकार मंदिरों की संपत्ति को निशाना बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई का आदेश

इंदौर हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है। अदालत ने प्रशासन को नियम पालन के निर्देश दिए।

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।